SWP (Systematic Withdrawal Plan) म्यूचूअल फंड द्वारा दी जाने वाली एक ऐसी योजना है जिसमे म्यूचूअल फंड अपने निवेशकों को एक निश्चित अंतराल पर निश्चित राशि अपने म्यूचूअल फंड निवेश के आधार पर निकालने की सुबिधा प्रदान करते है ।  कुछ म्यूचूअल फंड स्कीम सिर्फ डिविडेंड (dividend) या ब्याज राशि (interest earned amount) देने की भी सुबिधा प्रदान करते है । 

SWP के प्रकार

SWP Fixed Income

सुनिश्चित राशि आहरण

इस तरह के SWP की सुबिधा में एक सुनिश्चित राशि का सुनिश्चित समयंतराल पर आहरण होता है । इस तरह का प्लान रिटायरमेंट के लिए अच्छा होता है जिससे कि महीने के खर्चे के लिए सुबिधा हो जाती है । 

SWP Interest Income

लाभांश या ब्याज आहरण

इस तरह के SWP विकल्प रिटायरमेंट प्लान के लिए अच्छा नहीं होता है परंतु यह म्यूचूअल फंड के प्रॉफ़िट बुकिंग के दृष्टिकोण से उपयुक्त होता है  जिससे आप समय -समय पर प्रॉफ़िट निकालते रहते है । 

SWP के फायदे 

fixed income

रेगुलर आय 

SWP से निवेशक को अपने म्यूचूअल फंड के निवेश के आधार पर रेगुलर इंकम कि व्यवस्था हो जाती है और अगर आपका आहरण राशि आपने नेट ब्याज राशि से कम होता है तो आपका निवेश भी बढ़ता है । 

efficient tax

टैक्स  बचत 

SWP में निवेशक अपने निवेश को एक समय अंतराल पर आहरण करता रहता है और जैसे कि आपको पता है कि म्यूचूअल फंड निवेश मे जो फायदा होता है उस पर टैक्स लगता है और जब हम हर महीने थोड़ा-थोड़ा निकलते है तो हमारे आहरण राशि पर कम से कम टैक्स आता है । 

SWP का उदाहरण 

उदाहरण के लिये : 01 फरवरी 2006 को  श्याम ने SBI Equity Hybrid Mutual Fund – Regular – Growth में 15 लाख रुपये निवेश करता है और वह 10000 रुपये महीने का SWP कि सुबिधा लेता है । 181 महीनों तक यह सुबिधा लेने के बाद 14 फरवरी 2021 तक श्याम के पास 41 लाख रुपये  शेष बचते है और इन 181 महीनों में श्याम ने करीब करीब 18 लाख रुपये निकाल लेता है । 

SWP Plan history SBI Equity Hybrid Fund R G

उपर दिए हुए उदाहरण को विस्तार से देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक से pdf फाइल डाउनलोड करे –

SBI Equity Hybrid Mutual Fund – R – G

SWP से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या SWP guaranteed income देता है?

नहीं। SWP केवल तय अंतराल पर units redeem करने की सुविधा है। Portfolio return और corpus की sustainability market performance, withdrawal rate और fund type पर निर्भर करती है।

SWP पर tax कैसे लगता है?

हर withdrawal में redeemed units का कुछ हिस्सा capital gain हो सकता है। Tax fund की category, holding period और applicable tax rules पर निर्भर करता है; पूरी withdrawal amount को automatically taxable income मानना सही नहीं है।

Related Guides

error: Content is protected !!