सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ
NiveshBytes — पाँच कदम में वित्तीय प्रगति NiveshBytesनिवेश की समझ, हिंदी में
निवेश की समझ 3 मिनट का पाठ

2022 का समाचार रिकॉर्ड: SEBI ने 3 नई Passive Debt ETF/Index Fund की अनुमति दी

यह 2022-05-26 को प्रकाशित पुराने समाचार/घोषणा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इसमें दी गई दर, पद, offer window, performance या deadline को आज की स्थिति न मानें। नीचे मूल लेख उस समय के संदर्भ में सुरक्षित है; यह वर्तमान खरीद/आवेदन की सलाह नहीं है।

SEBI
लेख की विषय सूची (Table of Contents)

ऐतिहासिक रिकॉर्ड — वर्तमान सूचना नहीं

यह 2022-05-26 को प्रकाशित पुराने समाचार/घोषणा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इसमें दी गई दर, पद, offer window, performance या deadline को आज की स्थिति न मानें। नीचे मूल लेख उस समय के संदर्भ में सुरक्षित है; यह वर्तमान खरीद/आवेदन की सलाह नहीं है।

वर्तमान विषय की सीखने वाली गाइड पढ़ें → म्यूचुअल फंड पाठशाला: छोटे हिंदी पाठ

उस समय प्रकाशित मूल लेख

SEBI ने फंड हाउस को Passive Debt ETF/Index Fund के वर्ग में तीन नई कैटेगरी लॉन्च करने की इजाजत दी है।

इसके बाद फंड हाउस तीन नए प्रकार के Passive Debt ETF और Index Fund – Corporate Debt, Government Debt and Hybrid Debt (Corporate Debt और Government Debt का मिश्रण) लॉन्च कर सकते हैं।

आइए Passive Debt Funds की प्रत्येक श्रेणी को देखते है :

Corporate debt ETF/index funds

Corporate Debt ETF या Index Fund उच्च रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड पेपर (A और ऊपर की क्रेडिट रेटिंग) वाले इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करेंगे।

इंडेक्स के कम से कम 80% घटक A और उससे अधिक रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड में होने चाहिए।

PSU और PSB के मामले को छोड़कर, अंतर्निहित इंडेक्स किसी एकल समूह कंपनी के कागजात में NAV का 25% से अधिक निवेश नहीं कर सकता है।

इसके साथ ही, यह कुल का 15% एकल AAA कंपनी में, 12.5% एकल AA कंपनी में और 10% एकल A रेटेड कंपनी में निवेश नहीं कर सकता है।

G-sec ETF/Index fund

अंतर्निहित सूचकांक में सरकारी प्रतिभूतियों (G-Sec), T-Bill और State Development Loans (SDLs) का जोखिम हो सकता है।

हालांकि, G-Sec Index पर नज़र रखने वाले ETF/Index Fund को यह सुनिश्चित करना होगा कि पोर्टफोलियो की अवधि इंडेक्स के समान है (जिसमे maximum deviation +/-10% ही मान्य होता है)।

Target Maturity ETFs and Index Funds के मामले में Allowed Deviation कुछ इस प्रकार है:

a) 5 वर्ष से अधिक Maturity वाले पोर्टफोलियो के लिए: 6 महीने या अवधि का 10%, जो भी अधिक हो

b) 5 वर्ष से कम Maturity वाले पोर्टफोलियो के लिए: 3 महीने या अवधि का 10%, जो भी अधिक हो

Hybrid debt ETF/Index fund

Hybrid ETF/Index fund कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी प्रतिभूतियों के मिश्रण वाले इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करेंगे।

ऐसे इंडेक्स जिनका कॉरपोरेट बॉन्ड में एक्सपोजर 80% से अधिक है उनको कॉरपोरेट डेट ईटीएफ के नियमों का पालन करना होगा, ।

महत्वपूर्ण वित्तीय अस्वीकरण (Disclaimer)

NiveshBytes पर प्रकाशित सभी सामग्री केवल आम निवेशकों की वित्तीय शिक्षा, समझ और जागरूकता के लिए है। यह किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम, शेयर, या अन्य वित्तीय उत्पाद को खरीदने या बेचने की सलाह (Investment Advice) नहीं है। म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार के जोखिमों के अधीन हैं, निवेश से पहले स्कीम से जुड़े सभी दस्तावेज़ (SID/KIM) ध्यान से पढ़ें। किसी भी बड़े वित्तीय फैसले से पहले किसी SEBI पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

Sandeep S

लेखक: Sandeep S

Sandeep Singh is a NISM VA Certified Professional with over 14 years of experience in personal finance and investing. He specializes in simplifying complex financial concepts for everyday investors, focusing on mutual funds, tax planning, and wealth creation. Through his blog, Sandeep empowers readers with credible, actionable insights rooted in real-world experience and regulatory knowledge. His mission is to help individuals build financial confidence and make smarter investment decisions.

संबंधित उपयोगी लेख

error: Content is protected !!