सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ
NiveshBytes — पाँच कदम में वित्तीय प्रगति NiveshBytesनिवेश की समझ, हिंदी में
निवेश की समझ 4 मिनट का पाठ

2021 का समाचार रिकॉर्ड: 5 मिड कैप स्टॉक और 1 नया लिस्टेड स्टॉक अब लार्ज कैप में

यह 2021-01-06 को प्रकाशित पुराने समाचार/घोषणा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इसमें दी गई दर, पद, offer window, performance या deadline को आज की स्थिति न मानें। नीचे मूल लेख उस समय के संदर्भ में सुरक्षित है; यह वर्तमान खरीद/आवेदन की सलाह नहीं है।

6 new stocks in large cap
लेख की विषय सूची (Table of Contents)

ऐतिहासिक रिकॉर्ड — वर्तमान सूचना नहीं

यह 2021-01-06 को प्रकाशित पुराने समाचार/घोषणा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इसमें दी गई दर, पद, offer window, performance या deadline को आज की स्थिति न मानें। नीचे मूल लेख उस समय के संदर्भ में सुरक्षित है; यह वर्तमान खरीद/आवेदन की सलाह नहीं है।

वर्तमान विषय की सीखने वाली गाइड पढ़ें → Penny Stock क्या होता है? इन स्टॉक में निवेश करते समय इन 5 चीजों का रखे ध्यान

उस समय प्रकाशित मूल लेख

सेबी और दोनों एक्सचेंजों (NSE and BSE) के परामर्श के आधार पर, ए एम एफ आई (AMFI) हर 6 महीने पर सभी स्टॉको के बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization) की समीक्षा कर लार्ज कैप , मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों की सूची प्रकाशित करती है। इस बार AMFI के द्वारा किये गए मार्केट कैपिटलाइजेशन की समीक्षा के बाद 5 मिड कैप स्टॉक और एक नया लिस्टेड स्टॉक को लार्ज कैप मे वर्गीकृत किया गया है । ये 5 कंपनियां अडानी एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, जुबिलेंट फूडवर्क्स, पीआई इंडस्ट्रीज और यस बैंक है । इन पाँच कंपनियों के अलावा एक और कंपनी ग्लैन्ड फार्मा लार्ज कैप में आ गई है जिसका आईपीओ नवंबर 2020 मे आया था ।

नए लार्ज कैप स्टॉक

  1. अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)
  2. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics Ltd)
  3. जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks)
  4. पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries Ltd.)
  5. यस बैंक (Yes Bank)
  6. ग्लैन्ड फार्मा (Gland Pharma)

इसी के कारण 6 कंपनियां जो पहले लार्ज कैप मे थी अब मिड कैप मे चली गई है । बैंक ऑफ बड़ौदा, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, M.R.F., NMDC और यूनाइटेड ब्रेवरीज , ये 6 ऐसे स्टॉक हैं, जिनके बाजार पूंजीकरण में जुलाई-दिसंबर 2020 के बीच मे गिरावट देखा गया था । इसीलिए इनको अब मिड कैप मे वर्गीकृत कर दिया गया है ।

लार्ज कैप से मिड कैप मे आए स्टॉक

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
  2. कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(Container Corporation of India)
  3. जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (General Insurance Corporation of India)
  4. M.R.F.
  5. NMDC
  6. यूनाइटेड ब्रेवरीज(United Breweries)

इसके साथ ही कुछ ऐसे स्टॉक भी है जिनको स्मॉल कैप से मिड कैप मे आ गए है।

स्मॉल कैप से मिड कैप मे आए स्टॉक

  • लौरस लैब (Laurus Lab)
  • इंडिआमार्ट इंटरमेश (Indiamart Intermesh)
  • डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies)
  • नवीन फ्लोरीन (Navin Fluorine)
  • एस्ट्राज़ेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma)
  • दीपक नाइट्राइट (Deepak Nitrite)
  • बॉम्बे बर्मा (Bombay Burmah)
  • सुवेन फार्मा (Suven Pharma)
  • पी एंड जी हेल्थकेयर (P&G Healthcare)
  • ग्रेन्युलस इंडिया (Granules India) और
  • परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems)

अब सभी म्युचुअल फंड ए एम सी (AMC) को नए वर्गीकरण के आधार पर अपने पोर्टफोलियो को रिबैलेंस करना होगा। SEBI ने सभी म्यूचूअल फंड ए एम सी (AMC) को मानक के आधार पर निवेश सुनिश्चित करने को कहा था । सेबी की परिभाषा के अनुसार, बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization) के हिसाब से पहली 100 कंपनियां लार्ज कैप हैं, जबकि 101 से 250 रैंक वाले बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization) वाली कंपनियों को मिड कैप के रूप में वर्गीकृत किया गया है और 250 वी रैंक के बाद के सभी स्टॉक को स्मॉल कैप मे वर्गीकृत किया गया है ।

लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप की नई सूची जारी होने के बाद, फंड हाउस को अपने पोर्टफोलियो को रिबैलेंस करने के लिए एक महीने का समय है। आम तौर पर ए एम एफ आई (AMFI) द्वारा नई सूची प्रकाशित करने के बाद म्यूचूअल फंड के पोर्टफोलियो में थोड़ा सा बदलाव होता है। नई सूची में, ए एम एफ आई (AMFI) ने दिसंबर 2020 तक पूरे 5,044 शेयरों की समीक्षा की है जबकि जून 2020 तक सिर्फ 5,004 शेयरों की समीक्षा की गयी थी ।

लार्ज कैप , मिड कैप और स्मॉल कैप में क्या अंतर होता है ?

महत्वपूर्ण वित्तीय अस्वीकरण (Disclaimer)

NiveshBytes पर प्रकाशित सभी सामग्री केवल आम निवेशकों की वित्तीय शिक्षा, समझ और जागरूकता के लिए है। यह किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम, शेयर, या अन्य वित्तीय उत्पाद को खरीदने या बेचने की सलाह (Investment Advice) नहीं है। म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार के जोखिमों के अधीन हैं, निवेश से पहले स्कीम से जुड़े सभी दस्तावेज़ (SID/KIM) ध्यान से पढ़ें। किसी भी बड़े वित्तीय फैसले से पहले किसी SEBI पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

Sandeep S

लेखक: Sandeep S

Sandeep Singh is a NISM VA Certified Professional with over 14 years of experience in personal finance and investing. He specializes in simplifying complex financial concepts for everyday investors, focusing on mutual funds, tax planning, and wealth creation. Through his blog, Sandeep empowers readers with credible, actionable insights rooted in real-world experience and regulatory knowledge. His mission is to help individuals build financial confidence and make smarter investment decisions.

संबंधित उपयोगी लेख

error: Content is protected !!