सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ
NiveshBytes — पाँच कदम में वित्तीय प्रगति NiveshBytesनिवेश की समझ, हिंदी में
निवेश की समझ 2 मिनट का पाठ

2021 का समाचार रिकॉर्ड: फ्रैंकलिन टेंपलटन के यूनिटहोल्‍डर्स के लिए अच्‍छी खबर

यह 2021-02-02 को प्रकाशित पुराने समाचार/घोषणा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इसमें दी गई दर, पद, offer window, performance या deadline को आज की स्थिति न मानें। नीचे मूल लेख उस समय के संदर्भ में सुरक्षित है; यह वर्तमान खरीद/आवेदन की सलाह नहीं है।

लेख की विषय सूची (Table of Contents)

ऐतिहासिक रिकॉर्ड — वर्तमान सूचना नहीं

यह 2021-02-02 को प्रकाशित पुराने समाचार/घोषणा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इसमें दी गई दर, पद, offer window, performance या deadline को आज की स्थिति न मानें। नीचे मूल लेख उस समय के संदर्भ में सुरक्षित है; यह वर्तमान खरीद/आवेदन की सलाह नहीं है।

वर्तमान विषय की सीखने वाली गाइड पढ़ें → म्यूचुअल फंड पाठशाला: छोटे हिंदी पाठ

उस समय प्रकाशित मूल लेख

फ्रैंकलिन टेंपलटन (Franklin Templeton) की बंद हुई 6 फिक्स्ड इनकम स्कीमों के यूनिटहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। उन्‍हें जल्द ही कैश-पॉजिटिव स्कीम्स में किए गए निवेश का कुछ पैसा मिल जाएगा। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फ्रैंकलिन टेंपलटन को 20 दिन के भीतर यूनिटहोल्डर्स का पैसा लौटाने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटहोल्डर्स को फंड ट्रांसफर के निगरानी की जिम्मेदारी एसबीआई म्यूचुअल फंड्स (SBI Mutual Funds) को सौंपी है।

यूनिट्स के अनुपात में ट्रांसफर किया जाएगा फंड

यूनिटहोल्डर्स को उनके निवेश किए गए यूनिट्स के अनुपात में फंड ट्रांसफर किया जाएगा। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसबीआई म्यूचुअल फंड्स को बंद हुए इन 6 स्कीम्स की होल्डिंग्स बेचने की इजाजत मिली है या नहीं। बता दें कि इस मामले में अहमदाबाद के यूनिटहोल्डर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद यूनिटहोल्‍डर्स को पैसा वापस लौटाने का फैसला सुनाया है। फ्रैंकलिन टेंपलटन की स्कीमों को बंद करने के प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट ने ई-वोटिंग कराने का निर्देश दिया था। इसमें यूनिटहोल्डर्स ने इन म्यूचुअल फंड स्कीमों को बंद करने के पक्ष में वोटिंग की थी।

फ्रैंकलिन टेंपलटन ने कहा था कि उसकी 6 योजनाओं के अप्रैल 2020 में बंद होने के बाद से अब तक मैच्‍योरिटी (Maturities), प्री-पेमेंट (Pre-Payments) और कूपन पेमेंट ( Coupon Payments) के तौर पर 13,789 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। इन योजनाओं में से पांच अब कैश पॉजिटिव हैं। इनमें 15 जनवरी, 2021 तक 9,190 रुपये नकद मौजूद हैं।

रेफ्रन्स :

https://www.franklintempletonindia.com/downloadsServlet/?docid=kjs3nfbz

महत्वपूर्ण वित्तीय अस्वीकरण (Disclaimer)

NiveshBytes पर प्रकाशित सभी सामग्री केवल आम निवेशकों की वित्तीय शिक्षा, समझ और जागरूकता के लिए है। यह किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम, शेयर, या अन्य वित्तीय उत्पाद को खरीदने या बेचने की सलाह (Investment Advice) नहीं है। म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार के जोखिमों के अधीन हैं, निवेश से पहले स्कीम से जुड़े सभी दस्तावेज़ (SID/KIM) ध्यान से पढ़ें। किसी भी बड़े वित्तीय फैसले से पहले किसी SEBI पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

Sandeep S

लेखक: Sandeep S

Sandeep Singh is a NISM VA Certified Professional with over 14 years of experience in personal finance and investing. He specializes in simplifying complex financial concepts for everyday investors, focusing on mutual funds, tax planning, and wealth creation. Through his blog, Sandeep empowers readers with credible, actionable insights rooted in real-world experience and regulatory knowledge. His mission is to help individuals build financial confidence and make smarter investment decisions.

संबंधित उपयोगी लेख

error: Content is protected !!