7 रुपये का स्माल कैप शेयर दे रही है 6 बोनस शेयर

by | Sep 29, 2022 | Share Market, Stock

अंतिम अपडेट: October 7, 2026

एक Small Cap कंपनी देने वाली है अपने निवेशकों को एक बड़ा तोहफा। यह कंपनी एम लखमसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (M Lakhamsi Industries) है।

कंपनी अपने निवेशको को 6:1 बोनस शेयर देने वाली है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर एक शेयर पर 6 बोनस शेयर मिलेंगे।

यह स्टॉक 27 सितंबर 2022 को Bombay Stock Exchange पर 5% के Upper Circuit के साथ ₹6.72 पर ट्रेड कर रहा है।

बोनस शेयर का रिकॉर्ड डेट:

एम लखमसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (M Lakhamsi Industries) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 5 अक्टूबर 2022 रखा है।

कंपनी का बिज़नेस

इस कंपनी का बिज़नेस ज्यादातर ऑयल सीड्स, ऑयल, मसालों और अनाज की सप्लाई का है। इसके लगभग 25 से ज्यादा प्रोडक्ट है।

यह कंपनी पिछले 50 वर्षों से कार्यरत है और लगभग 75 लोकेशन पर कार्य कर रही है।

इस कंपनी के प्रमोटर के पास लगभग 75% की हिस्सेदारी है और पब्लिक के शेयरहोल्डिंग लगभग 24% की है।

एक और स्माल कैप कंपनी दे रही है 2 बोनस शेयर

इस कंपनी का नाम है :प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज (Pro Fin Capital Services)

यह कंपनी अपने इनवेस्टर्स को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, हर 1 शेयर पर निवेशकों को 2 बोनस शेयर मिलेंगे।

प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड का मार्केट कैप करीब 35 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर 2 महीने के भीतर क्रेडिट होंगे।

महत्वपूर्ण डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपनी वित्तीय स्थिति, लक्ष्य और जोखिम क्षमता का मूल्यांकन करें तथा आवश्यकता होने पर योग्य पेशेवर से सलाह लें।

NiveshBytes Editorial Note: वित्तीय नियम, कराधान और उत्पाद संबंधी जानकारी समय के साथ बदल सकती है। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों की नवीनतम जानकारी अवश्य देखें।

0 Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!