Home » News and Update » निप्पॉन इंडिया एएमसी ने 212 करोड़ रुपये का लाभ होने के बाद दिया, “३ रुपये प्रति शेयर डिवीडेंड “

निप्पॉन इंडिया एएमसी ने 212 करोड़ रुपये का लाभ होने के बाद दिया, “३ रुपये प्रति शेयर डिवीडेंड “

by | Jan 28, 2021 | News and Update

अंतिम अपडेट: October 7, 2026

निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 42% की वृद्धि हुई है और पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 149 करोड़ रुपये के मुकाबले 212 करोड़ रुपये रही है। एएमसी के बोर्ड ने 3 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश (interim dividend) को मंजूरी दी है।

ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी को मोटे तौर पर परिचालन व्यय में भारी गिरावट और अन्य आय में काफी वृद्धि से लाभ हुआ है जिसमें निवेश से आय भी शामिल है।

एक साल पहले के 167 करोड़ रुपये के मुकाबले Oct-Dec में कुल खर्च 22% घटकर 130 करोड़ रुपये रह गया। यह काफी हद तक कर्मचारियों के लाभ के खर्च में गिरावट के कारण था, जो एक साल पहले 81 करोड़ रुपये से घटकर 66 करोड़ रुपये हो गया।

इस बीच, इस लॉकडाउन तिमाही में अन्य आय 126% बढ़कर 130 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 57.5 करोड़ रुपये थी। इसमें बाजार में विभिन्न निवेशों से कंपनी की आय शामिल है।

एएमसी का कुल एयूएम (AUM) दिसंबर 2020 तक 3.52 लाख करोड़ रुपये रहा।

रेफ्रन्स : लिंक

महत्वपूर्ण डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपनी वित्तीय स्थिति, लक्ष्य और जोखिम क्षमता का मूल्यांकन करें तथा आवश्यकता होने पर योग्य पेशेवर से सलाह लें।

NiveshBytes Editorial Note: वित्तीय नियम, कराधान और उत्पाद संबंधी जानकारी समय के साथ बदल सकती है। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों की नवीनतम जानकारी अवश्य देखें।

0 Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!