Masked Aadhar के बारे में सब कुछ

by | Jun 13, 2022 | Aadhar

अंतिम अपडेट: July 5, 2022

जब भी हमे कोई नया सिम या बैंक अकाउंट खुलवाना होता है तो हमे एक ID प्रूफ देना होता है और हम ID के रूप में आधार कार्ड दे देते है। गौरतलब है कि आधार का उपयोग पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गया और यह काफी लोकप्रिय हो गया है लेकिन आज-कल, हम लोग आधार का उपयोग कई उपयोगों के लिए काफी गैर-जिम्मेदार तरीके से कर सकते हैं। इसलिए हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसको लेकर कुछ चेतावनी जारी किया है और यह भी बताया कि हमें Masked Adhar का प्रयोग करें और इसका प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।

अब सवाल यह आता है कि Masked Aadhar क्या है ? हम इसका इस्तेमाल कब, कहाँ और कैसे कर सकते हैं ? आइए इसके बारे में थोड़ा विस्तार में जानते है –

Masked Aadhar क्या है ?

UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट मास्कड आधार को कुछ इस प्रकार परिभाषित करती है :

मास्क आधार का विकल्प आपको अपने डाउनलोड किए गए ई-आधार में अपना आधार नंबर छिपाने की अनुमति देता है। मास्कड आधार संख्या का अर्थ है आधार संख्या के पहले 8 अंकों को “xxxx-xxxx” जैसे कुछ वर्णों के साथ बदलना, जबकि आधार संख्या के केवल अंतिम 4 अंक दिखाई दे रहे हैं।

आसान तरीके में कहा जाए तो मास्कड आधार में सुरू के 8 अंक छिपे हुए होंगे और आखिरी के 4 अंक ही दिखाई देंगे। और इस तरह का आधार को सिर्फ डिजिटल रूप में ही जारी किया जा रहा है ।

मास्कड आधार का उपयोग क्यों करें?

जैसा कि आपको पता है कि Masked Aadhar में सुरू के 8 अंक छिप जाता है और 4 अंक ही दिखाई देते है।

आज कल आधार से बहुत सारे संवेदनशील जानकारी जैसे बैंक अकाउंट, पेंशन अकाउंट, निवेश , स्वास्थ्य इत्यादि जानकारी आधार से जुड़ गई है ।

इस प्रकार Masked Aadhar के उपयोग से, आपकी सवेदनशील जानकारी कोई देख नहीं पाएगा।

27 मई को, सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की जिसमें लोगों से मूल आधार कार्ड की फोटोकॉपी साझा करने के बजाय केवल अपनी Masked Aadhar (नकाबपोश आधार) की प्रतियां साझा करने को कहा।

Masked Aadhar कैसे लोनलोड करे ?

आप नीचे दिए गए Steps को फॉलो करके आप “Masked Aadhar” डाउनलोड कर सकते है :

1. Offficial UIDAI वेबसाइट पर जाएं और “My Aadhar” वाले विकल्प पर जाएं या https://eaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।

https://eaadhaar.uidai.gov.in/

2. “Download Addhar” पर क्लिक करे

Download Adhar

3. आधार संख्या दर्ज करें और Captcha को भरें और “Send OTP” पर क्लिक करें

4. आधार से जुड़े मोबाईल पर आपको एक UIDAI से प्राप्त OTP को दर्ज करे और “Do you want a masked Aadhaar?” पर टिक करें ।

5. “Verify & Download” बटन पर क्लिक करके अपना Masked Aadhar प्राप्त करें ।

महत्वपूर्ण डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपनी वित्तीय स्थिति, लक्ष्य और जोखिम क्षमता का मूल्यांकन करें तथा आवश्यकता होने पर योग्य पेशेवर से सलाह लें।

NiveshBytes Editorial Note: वित्तीय नियम, कराधान और उत्पाद संबंधी जानकारी समय के साथ बदल सकती है। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों की नवीनतम जानकारी अवश्य देखें।

0 Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!