NJ E-Wealth Account का password भूल गए हैं? इस guide में registered mobile number और email ID की मदद से password reset करने की पूरी प्रक्रिया screenshots के साथ दी गई है।
संक्षेप में, login page पर Forgot Password/PIN चुनें, registered details दर्ज करें, temporary password प्राप्त करें और email में दिए गए link से नया password सेट करें। नीचे हर step विस्तार से समझाया गया है।
NJ E-Welath Account पर लॉग ऑन करें
NJ E-Welath Account पर लॉग ऑन करें और Forgot Password/PIN पर क्लिक करें

मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें
उसके बाद आपको NJ E-Wealth Account और ईमेल दर्ज करने के लिये पूछा जाएगा। इन दोनों जानकारियों को दर्ज करें।

Submit बटन पर क्लिक करें
सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने पंजीकृत मोबाईल नंबर और ईमेल पर अस्थायी पासवर्ड प्राप्त होगा और इसका मैसेज आपको फॉर्म के नीचे मिल जाएगा

पंजीकृत ईमेल खोले और अस्थायी पासवर्ड देखें
उसके बाद आपको आपके पंजीकृत मोबाईल तथा ईमेल पर अस्थायी पासवर्ड प्राप्त होग। आप अस्थायी पासवर्ड को नोट कर ले क्योंकि इसका प्रयोग अस्थायी पासवर्ड को बदलने में होगा।

ईमेल में प्राप्त लिंक पर क्लिक करें
उसके बाद ईमेल में नीचे दिए गए वेबसाईट लिंक पर क्लिक करें और ईमेल में मिले पासवर्ड को “Current Password” में दर्ज करें और नए पासवर्ड को
“New Password” तथा Retype Password में दर्ज करके, “Change” बटन पर क्लिक करें ।

ईमेल में पासवर्ड बदलाव का अलर्ट देखें
पासवर्ड बदलने के बाद Password Reset का ईमेल प्राप्त हो जाएगा । अगर आपक पासवर्ड सफलता पूर्वक बदल गया होगा तो आपको कुछ नीचे दिए जैसे ईमेल प्राप्त होगा।
लेकिन इसके बाद भी आपका Password Reset नहीं होता है तो आप फिर सुरू से ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करें ।

इसके बाद भी अगर आप कोई दिक्कत आती है तो हमे कमेन्ट करके बताए । हम आपकी इसमे जरूर मदद करेंगे।
नोट : यह लेख सिर्फ Education Purpose के लिए है । हमने सिर्फ NJ E-Wealth Account Password Reset कैसे करें इसको इसलिए बताया है ताकि इसके यूजर अपना पासवर्ड Reset कर पाए ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
अगर registered mobile number बदल गया है तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में self-service reset काम न करे तो NJ support या अपने servicing distributor से registered contact details update कराने की जरूरत पड़ सकती है।
Temporary password मिलने के बाद क्या करना होता है?
Temporary password से login/reset flow पूरा करें और तुरंत नया मजबूत password सेट करें। Password किसी के साथ साझा न करें।


0 Comments