प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) में पात्र landholding farmer families को सालाना ₹6,000 की सहायता तीन ₹2,000 किस्तों में DBT के जरिए दी जाती है। यह page अब latest installment information, payment status, e-KYC और beneficiary list check करने के लिए updated है।
PM Kisan Latest Installment Update 2026
PM-KISAN की official website के अनुसार 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। अगली किस्त की exact date के बारे में केवल official PM-KISAN portal या Government announcement को ही final मानें।
Tip: किसी media speculation पर निर्भर रहने के बजाय अपना payment status, e-KYC और beneficiary details official portal पर verify करें।
अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो कुछ जरूरी चीज़ें अभी अपडेट कर लें।
अगली किस्त के लिए जरूरी checks
1. eKYC जरूर करवाएं
अगर आपने अभी तक eKYC नहीं करवाया है तो तुरंत pmkisan.gov.in पर जाकर या CSC सेंटर से इसे पूरा करवाएं। बिना eKYC किस्त नहीं मिलेगी।
2. बैंक डिटेल्स अपडेट करें
- बंद अकाउंट या गलत IFSC कोड की वजह से भुगतान अटक सकता है।
- अपना बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं, ये भी जरूर चेक करें।
3. बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करें
- pmkisan.gov.in पर जाकर “Beneficiary Status” में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर नाम जरूर जांचें।
4. Farmer Registry जरूरी
सरकार ने Farmer Registry को अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए किसान अपने राज्य के पोर्टल या CSC सेंटर पर रजिस्ट्रेशन करवाएं।
क्या आप योजना के योग्य हैं?
आप इस योजना का लाभ तभी ले सकते हैं जब:
- आप भारत के नागरिक हों
- आपके पास खेती करने योग्य जमीन हो
- आप इनकम टैक्स पेयर न हों
- आपको ₹10,000 से ज्यादा की पेंशन न मिलती हो
- आपके पास संस्थागत ज़मीन न हो
Payment status कैसे verify करें?
PM-KISAN portal में Know Your Status option से Registration Number और registered mobile OTP की मदद से payment status, credited date, bank details और financial-year-wise e-KYC information देखी जा सकती है।


0 Comments