प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। हर चार महीने में ₹2000 की किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि PM Kisan 20वीं किस्त कब आएगी? जानिए तारीख और अपडेट

19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। तब से किसान अगली यानी 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जून बीत चुका है और जुलाई शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक कोई ट्रांसफर नहीं हुआ है।

क्या 18 जुलाई 2025 को आएगी 20वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 जुलाई 2025 को PM Kisan की अगली किस्त आने की सबसे ज्यादा संभावना है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अटकलें हैं कि इसी कार्यक्रम के दौरान ₹2000 की किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।

पिछले कुछ सालों में हर बार किस्त प्रधानमंत्री द्वारा ही लॉन्च की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी बड़ी घोषणा 18 जुलाई को हो सकती है।


क्यों हो रही है देरी इस बार?

  • 2 जुलाई से 9 जुलाई तक पीएम मोदी विदेश यात्रा पर थे।
  • जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।
  • अब सिर्फ आधिकारिक तारीख की घोषणा बाकी है।

अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो कुछ जरूरी चीज़ें अभी अपडेट कर लें।

अगली किस्त पाने के लिए जरूरी अपडेट

1. eKYC जरूर करवाएं

अगर आपने अभी तक eKYC नहीं करवाया है तो तुरंत pmkisan.gov.in पर जाकर या CSC सेंटर से इसे पूरा करवाएं। बिना eKYC किस्त नहीं मिलेगी।

2. बैंक डिटेल्स अपडेट करें

  • बंद अकाउंट या गलत IFSC कोड की वजह से भुगतान अटक सकता है।
  • अपना बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं, ये भी जरूर चेक करें।

3. बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करें

  • pmkisan.gov.in पर जाकर “Beneficiary Status” में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर नाम जरूर जांचें।

4. Farmer Registry जरूरी

सरकार ने Farmer Registry को अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए किसान अपने राज्य के पोर्टल या CSC सेंटर पर रजिस्ट्रेशन करवाएं।

क्या आप योजना के योग्य हैं?

आप इस योजना का लाभ तभी ले सकते हैं जब:

  • आप भारत के नागरिक हों
  • आपके पास खेती करने योग्य जमीन हो
  • आप इनकम टैक्स पेयर न हों
  • आपको ₹10,000 से ज्यादा की पेंशन न मिलती हो
  • आपके पास संस्थागत ज़मीन न हो

नजरें टिकी हैं 18 जुलाई पर!

अगर आपने ऊपर दिए गए सभी जरूरी अपडेट पूरे कर लिए हैं, तो 18 जुलाई 2025 को ₹2000 की 20वीं किस्त आपके खाते में आ सकती है। यह दिन देश के किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

error: Content is protected !!