myScheme से Scholarship कैसे खोजें? Students के लिए Step-by-Step Guide

अंतिम अपडेट: October 7, 2026

आज के डिजिटल युग में सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्तियों की जानकारी पाना अब पहले जैसा कठिन नहीं रहा। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया myScheme पोर्टल एक वन-स्टॉप सर्च और डिस्कवरी प्लेटफ़ॉर्म है, जहां छात्र अपनी योग्यतानुसार छात्रवृत्तियाँ (Scholarships) और अन्य योजनाएँ खोज सकते हैं।

इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि छात्र किस तरह myScheme पोर्टल का उपयोग करके छात्रवृत्तियाँ खोज सकते हैं, पात्रता की जांच कैसे करें, आवेदन कैसे करें और किन-किन सरकारी योजनाओं से लाभ लिया जा सकता है।

myScheme क्या है?

myScheme भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो नागरिकों को उनकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाएँ खोजने और जानने में सहायता करता है। इस पोर्टल का उद्देश्य “सेवा और सुविधा एक साथ” है।

यहाँ छात्र, किसान, महिलाएँ, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग जन आदि अपनी योग्यता के अनुसार योजनाओं की लिस्ट देख सकते हैं।

छात्रवृत्ति (Scholarship) से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ

  1. छात्रवृत्तियों की जानकारी न होना
  2. पात्रता की शर्तें समझना कठिन
  3. समय पर आवेदन न कर पाना
  4. सही योजना कैसे खोजें?
  5. फर्जी वेबसाइट्स की वजह से धोखा

इन सभी समस्याओं का समाधान है – myScheme पोर्टल

myScheme के माध्यम से Scholarship कैसे खोजें?

चरण 1: वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले https://www.myscheme.gov.in पर जाएँ।

myScheme
myScheme – Home Page

चरण 2: “Get Started” पर क्लिक करें

होमपेज पर “Sign In” बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करें और Digilocker के जरिए इस पोर्टल पर लॉगिन करे

myScheme - Login

उसके बाद Find Scheme For You पर क्लिक करे

Find Scheme for You

चरण 3: अपनी जानकारी भरें

उसके बाद आप अपने बाये तरफ कुछ फ़िल्टर लगाए :

  • आपकी उम्र
  • आपका लिंग (Gender)
  • आपकी शिक्षा स्तर
  • आपकी आय
  • आपकी जाति/समुदाय
  • निवास राज्य

इनका उत्तर देने पर myScheme आपके लिए उपयुक्त योजनाएँ दिखाएगा।

चरण 4: Filters से “Education” चुनें

आप Filters में से “Education” या “Scholarship” से संबंधित योजनाएँ चुन सकते हैं।


चरण 5: योजनाओं की सूची देखिए

अब आपके सामने सरकारी छात्रवृत्तियों की लिस्ट आ जाएगी। जैसे:

  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के तहत स्कीम्स
  • AICTE Saksham Scholarship
  • PM Scholarship Scheme
  • Post Matric Scholarship for SC/ST/OBC
  • और भी कई राज्य स्तरीय योजनाएँ

चरण 6: आवेदन प्रक्रिया पढ़ें

हर योजना पर क्लिक करने पर:

  • योजना का विवरण
  • पात्रता शर्तें
  • दस्तावेज़ की सूची
  • आवेदन की तिथि
  • आवेदन कैसे करें (Apply Button)

स्पष्ट रूप से दिखता है।

myScheme से क्या फ़ायदे हैं छात्रों को?

लाभविवरण
✅ एक जगह पर सभी स्कीम्सकेंद्र और राज्य सरकार की सभी छात्रवृत्तियाँ
✅ पात्रता आधारित सुझावआपकी प्रोफाइल के अनुसार योजनाएँ
✅ पूरी जानकारीपात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, लिंक आदि
✅ समय की बचतअलग-अलग साइट्स पर जाने की ज़रूरत नहीं
✅ सुरक्षित और सरकारी स्रोतफर्जी साइट्स से बचाव

किन छात्रों को मिल सकती है छात्रवृत्ति?

  • जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं
  • जो भारत के नागरिक हैं
  • जिन्होंने 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन किया है
  • जिनकी पारिवारिक आय एक निश्चित सीमा से कम है
  • जो SC/ST/OBC/EWS समुदाय से हैं

myscheme पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन करने की समयसीमा

हर छात्रवृत्ति योजना की अलग समयसीमा होती है। ज़्यादातर योजनाएँ जुलाई से दिसंबर के बीच खुलती हैं। इसलिए myScheme पर समय-समय पर चेक करते रहें।

Scholarship search करते समय सावधानियां

  • हर scholarship की eligibility, income limit और deadline अलग होती है।
  • myScheme पर scheme मिलने के बाद concerned department/official scholarship portal पर latest details verify करें।
  • Application fee या OTP मांगने वाली unofficial websites से सावधान रहें।

निष्कर्ष

छात्रों के लिए myScheme portal scholarship और education schemes खोजने का useful starting point है। Scheme चुनने के बाद eligibility, documents और deadline official scheme page पर verify करें।

Related: myScheme Portal Guide | myScheme vs UMANG

महत्वपूर्ण डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपनी वित्तीय स्थिति, लक्ष्य और जोखिम क्षमता का मूल्यांकन करें तथा आवश्यकता होने पर योग्य पेशेवर से सलाह लें।

NiveshBytes Editorial Note: वित्तीय नियम, कराधान और उत्पाद संबंधी जानकारी समय के साथ बदल सकती है। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों की नवीनतम जानकारी अवश्य देखें।

0 Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!